चुनाव को लेकर प्रदेश व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने किया जनसंपर्क

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


आम व्यापारी की भागीदारी से होने वाला चुनाव होगा ऐतिहासिक-संजीव चौधरी
हरिद्वार, 30 अगस्त। प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने टीम के साथ तीस सितम्बर को होने वाले शहर व्यापार मण्डल के चुनाव को लेकर खड़खड़ी व आसपास के व्यापारीयो से जनसम्पर्क किया व सदस्यता अभियान चलाया। व्यापारियों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि हरिद्वार के व्यापारियों के लिए पहला अवसर है।

जब व्यापारी अपना नेता खुद चुंनने जा रहे है। चुनाव को लेकर व्यापारियों में उत्साह है। चुनाव को लेकर व्यापारी बड़ी संख्या में प्रदेश व्यापार मंडल के सदस्य बन रहे है और आगे बढ़ कर चुनाव में भागीदारी करने को तैयार हैं। चौधरी ने कहा कि आम व्यापारियों की भागीदारी से होने वाला शहर व्यापार मण्डल का चुनाव ऐतिहासिक होगा। सभी व्यापारी चुनाव में बढ़चढ़ कर योगदान करें। चौधरी ने कहा कि हरिद्वार के व्यापारी लंबे समय से चुनाव की मांग कर रहे थे

प्रदेश व्यापार मंडल ने व्यापारियों की पीड़ा को समझा और व्यापारियों को वोट का अधिकार देने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि अब तक बंद कमरों में बैठ कर व्यापारी नेताओं को चुना जाता रहा है। लेकिन अब आम व्यापारी स्वयं अपना नेता चुनेंगे। प्रदेश महामंत्री सुमित अरोरा व प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष सुदीश श्रोत्रीय ने कहा कि चुनाव में आम व्यापारियों की भागीदारी से व्यापारियांे को उनका हक मिलेगा।

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चोटाल व प्रदेश उपाध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट ने कहा कि पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से होने वाले चुनाव में अपनी भागीदारी को लेकर व्यापारियों में उत्साह की लहर है। इस दौरान अजय अरोरा, मनोज सिरोही, दीपचंद, चंद्रशेखर गोस्वामी, संजय पाल, अनुज गुप्ता व मनीष जैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *