ऐतिहासिक होगा शहर व्यापार मंडल का चुनाव-चौधरी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 27 सितम्बर। प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि शहर व्यापार मंडल के चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। आम व्यापारियों की सहभागिता से होने वाला शहर व्यापार मंडल का चुनाव ऐतिहासिक होगा। व्यापारियों के बीच चलाए जा रहे सदस्यता अभियन के दौरान चैधरी ने कहा कि तीस सितम्बर को होने वाले चुनाव में व्यापारी मतदान कर स्वयं प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।

हरिद्वार के व्यापारियों को पहली बार स्वयं उनके द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों का नेतृत्व मिलेगा। चौधरी ने कहा कि स्वयंभू व्यपारी नेताओं द्वारा व्यापारियों को सदस्यता ना लेने व चुनाव में भागीदारी से रोकने के प्रयास निरंतर किए जा रहे हैं। लेकिन चुनाव को लेकर व्यापारी उत्साहित हैं। उन्होने सभी से चुनाव में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि व्यापारी लंबे से खुले चुनाव की मांग कर रहे थे। जिसे प्रदेश व्यापार मंडल ने पूरा करने की पहल की है। सभी को गुटबाजी से दूर होकर व्यापारी हित में चुनाव में भाग लेना चाहिए।

प्रदेश महामंत्री सुमित अरोरा व चुनाव अधिकारी सुदीश श्रोतरिय ने कहा कि अब तक कमरों में बैठकर व्यापारियों के प्रतिनिधियों का चुनाव होता रहा है। पहली बार शहर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का चुनाव मतदान से होगा। सह चुनाव अधिकारी राजेंद्र चोटाला व प्रदेश उपाध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट ने कहा कि अब कोई स्वयंभु व्यापारी नेताओं के बजाए व्यापारियों के मतदान से चुने हुए व्यापार मंडल प्रतिनिधि व्यापारियों के हितों के लिए काम करेंगे। सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से हरविंदर सिंह, संजीव कुमार, मनोज व विनोद कुमार आदि सहित कई व्यापारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *