विडियो :-पंकज सवन्नी बने प्रदेश व्यापार मण्डल की कनखल इकाई के अध्यक्ष

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


व्यापारियों का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा-संजीव चौधरी
हरिद्वार, 14 दिसम्बर। प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कनखल शहर की कार्यकारिणी की घोषण की। जिसमे अध्यक्ष पंकज सवन्नी, महामंत्री योगेश भारद्वाज (पप्पन) व कोषाध्यक्ष हेमन्त कश्यप को नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष दिनेश कालरा (मोगली) व दिनेश धीमान, सचिव अजय गोयल, संरक्षक संत जगजीत सिंह को बनाया गया। युवा जिला अध्यक्ष पार्षद अनुज सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष से विचार विमर्श कर विशाल गोस्वामी को युवा जिला महामंत्री नियुक्त किया।

व्यापारियो को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि व्यापारियों को अतिक्रमण के नाम पर सताया जा रहा है। व्यापारी किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नही करता है। लेकिन अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को उजाडने का काम किया जा रहा है। जबकि देश के नेता, अधिकारी व उद्योगपति खुले आम सरकारी समितियों पर कब्जे किए हुए हैं। हरिद्वार में कई स्थानो पर खुले आम अतिक्रमण एंव कब्जे किए गए है, पर प्रशासन को वे दिखाई नहीं देते हैं। जबकि कनखल शहर का पूरा व्यापार यात्रीयों पर निर्भर है और अब धीरे धीरे सारा यात्री हरिद्वार के बजाय ऋषिकेश शिफ्ट होता जा रहा है। जो आने वाले समय में स्थानीय व्यापारियों के लिए धातक साबित होगा।

इसके लिए प्रदेश व्यापार मण्डल सरकार से वार्ता करेगा। चौधरी ने कहा कि सरकार को तत्काल एक आर्थिक पैकेज जारी कर व्यापारियों की सहायता करनी चाहिए, ताकि कोरोंना काल के पीड़ित व्यापारियों को कुछ राहत मिल सके। इसके लिए व्यापार मण्डल निरन्तर मांग करता आ रहा है और जब तक मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री सुमित अरोरा व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र चोटाला ने कहा कि व्यापारी अब अपनी लड़ाई खुद लड़ने को तैयार है। कुछ स्वयंभू व्यापारी नेता अपने निजी हितों के चक्कर में व्यापारियों की समस्याओं की अनदेखी कर रहें है। नवनियुक्त शहर अध्यक्ष पंकज सवन्नी व शहर महामंत्री योगेश भारद्वाज ने कहा कि उनकी पूरी टीम व्यापारी हितो की रक्षा के लिए हर पल तत्पर रहेगी।

व्यापारियों का शोषण करने वालो की अब उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। सभी मिलकर व्यापारी हितो के लिए आवाज उठाएँगे। जरूरत पड़ने पर आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंग।े उन्होंने कहा कि अतिक्रमण, पाॅलीथीन, जीएसटी या अन्य किसी मुद्दे पर अब व्यापारी का शोषण नहीं होने देंगे। कनखल के व्यापारियों की समस्याओं को पूरी टीम एक बुलन्द आवाज देगी और मिलकर आम व्यापारी की लड़ाई लड़ेंगे। बैठक मे मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अशोक गिरी, शहर महामंत्री हरिद्वार विमल सक्सेना, बँटी व सागर जोशी आदि अनेक व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सर्वेश्वरमूर्ति भट्ट व संचालन दीपक गोनियाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *