संजीव चौधरी ने की व्यापारियों की समस्याओं को कांग्रेस घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 17 नवम्बर। प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने हरिद्वार व रानीपुर विधानसभा सीट की कांग्रेस आॅब्जर्वर ज्योति खंडेलवाल से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याओं को कांग्रेस के चुनावी घोषण पत्र मे शामिल किए जाने की माँग की। वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मण्डल संजीव चौधरी ने कहा कि कोरोंना मे राज्य का व्यापारी पुरी तरह टूट गया है और राज्य सरकार ने व्यापारियों की सुध नहीं ली।

अब व्यापारी कांग्रेस की और आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। व्यापारी व उनके परिवार भारी कठिनाईयों का सामना कर रहे हैं। कांग्रेस को व्यापारियों की मांगों को चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करनी चाहिए और सरकार बनने पर व्यापारियेां की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। कांग्रेस आब्वर्जर ज्योति खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस पुरी तरह व्यापारीयो के साथ खड़ी है और सर्वोदय ही कांग्रेस का नारा है। समाज के अन्तिम व्यक्ति से विकास से जोड़ना ही कांग्रेस की सोच और कार्य है।

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है और राज्य का युवा महानगरो की सड़कों पर धक्के खा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य का किसान, मजदूर, व्यापारी ,महिला व आम जनमानस पुरी तरह सड़क पर आ गया है। राज्य मे कांग्रेस की सरकार बंनने पर सभी समस्याएं दूर की जाएंगी और राज्य का चहंुमुखी विकास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *