राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश संजीव चौधरी ने की व्यापारी आयोग बनाने की मांग

Haridwar News
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 6 दिसम्बर। राष्ट्रीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से देहरादून स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर व्यापारी आयोग बनाए जाने सहित व्यापारियों की अनेक समस्याआंे पर वार्ता की। वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि राज्य सरकार व्यापारियो के साथ खड़ी है। समाज के हर वर्ग को न्याय मिले और सभी की उन्नति व विकास के लिए राज्य सरकार हर पल तत्पर है।

पूर्व मे भी कोरोना मे हुए मुकदमे राज्य सरकार ने वापस ले लिए थे। व्यापारी आयोग के लिए क्या संभव हो सकता है। इस पर विचार किया जाएगा। व्यापारी समाज का मुख्य अंग है और भाजपा हर वर्ग के साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राज्य के मुख्यमंत्री हर वर्ग के विकास के लिए नीति बना कर देश व प्रदेश को उन्नति के मार्ग पर ले जा रहे है। भारत दुनिया के सामने एक बड़ी ताकत के रूप में उभर रहा है।

संजीव चौधरी ने कहा कि व्यापारी हमेशा प्रदेश की उन्नति व विकास में राज्य सरकार के साथ खड़ा है और राज्य सरकार ने भी सदैव व्यापारी हितो को ध्यान मे रखा है। अनेक आयोगों का सरकार ने गठन किया है और सभी बहुत अच्छे से समाज मे कार्य भी कर रहे है। व्यापारी आयोग का गठन होने जहां व्यापारियों की समस्याओं का समाधान आसानी से हो सकेगा। वहीं व्यापारी भी राज्य के विकास में अधिक योगदान कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *