संस्कृत भाषण प्रतियोगिता में जीवन जोशी प्रथम, जगदीश द्वितीय एवं अखिल ने किया तृतीय स्थान प्राप्त

Haridwar News
Spread the love

अरविंद

हरिद्वार, 04 अगस्त। ऋषि संस्कृत महविद्यालय खड़खड़ी हरिद्वार के सरस्वती भवन में संस्कृत सप्ताह के पांचवे दिन आज संस्कृत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण का शीर्षक था भारतीय संस्कृते र्रक्षा समस्कृतेनैव सम्भवा। इस विषय पर विभिन्न छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिनमें जीवन जोशी प्रथम, जगदीश द्वितीय एवं अखिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्था के निर्माण विभाग के प्रभारी राजेन्द्र भण्डारी तथा निर्धन निकेतन आश्रम के मीडिया प्रभारी सचदेवा ने छात्रों द्वारा संस्कृत में भाषण देने पर हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रों को साधुवाद दिया। महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी एवं साहित्य अध्यापक डॉ. तारादत अवस्थी ने अभ्यागतों का धन्यवाद ज्ञापित किया।