सरिया चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 17 फरवरी। थाना बहादराबाद पुलिस ने सरिया चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सहदेवपुर थाना पथरी निवासी वंशीलाल ने सरिया चोरी होने के मामले में थाना बहादराबाद में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी फरमान निवासी मेहवड़ खुर्द उर्फ नागल कलियर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सरिया बरामद किया गया है। साथ चोरी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।