सर्व विकास पार्टी की बैठक आयोजित

Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 23 अप्रैल। शिवालिक नगर में आयोजित सर्व विकास पार्टी की बैठक में कई निर्णय लिए गए। राष्ट्रीय संयोजक राजीव देशवाल की अध्यक्षता और राष्ट्रीय महासचिव सुनील नैनवाल के संचालन में हुई बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों, सभी जिलों में कार्यकारिणी का विस्तार, सदस्यता अभियान, अन्य राज्यों में पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्ति आदि विषयों पर चर्चा करते हुए राष्ट्रीय संयोजक राजीव देशवाल ने कहा कि जनता सर्व विकास पार्टी से जुड़ रही है।

पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं। जल्द ही दिल्ली व उत्तर प्रदेश के अमरोह में पार्टी कार्यालयों का उद्घाटन किया जाएगा। लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रमुखता से पार्टी प्रत्याशी उतारेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष भट्ट ने कहा कि बहुत जल्द लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की सूची जारी की जायेगी

बैठक में रवि कांडपाल, गौरव सिंह गुर्जर, पिंकी चैहान, पंकज शर्मा, हेमंत कांडपाल अमित बहुगुणा, विरेंद्र, अजीत, विनोद भारद्वाज, एसके शर्मा, सुशील भाकुनी, जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, राकेश कुमार सुनीत शर्मा प्रमोद सिंह, अशोक चैहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *