सतपाल ब्रह्मचारी की जीत पक्की:-सुधीर कुमार गुप्ता‌‌

Haridwar News
Spread the love


सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा पंजाब ने दिया पूर्ण समर्थन,
जींद (हरियाणा)। सोनीपत लोकसभा में सतपाल ब्रह्मचारी की लहर चल रही है। सोनीपत संसदीय क्षेत्र से सतपाल ब्रह्मचारी की जीत पक्की मानी जा रही है। सतपाल ब्रह्मचारी मूल रूप से हरियाणा जींद जिला के सफेदो गांव के रहने वाले हैं। हरिद्वार में बचपन से धार्मिक प्रवृत्ति के सतपाल ब्रह्मचारी जितने हरिद्वार में लोकप्रिय है उससे ज्यादा हरियाणा में लोकप्रिय है और उनका अच्छा खासा प्रभाव है। उनकी लोकप्रिय और उनके प्रभाव को देखते हुए ही कांग्रेस पार्टी हाई कमान ने उन्हें हरियाणा की सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया।
सतपाल ब्रह्मचारी को समाज के सभी वर्गों का समर्थन व्यापक रूप से मिल रहा हैं। श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा (पंजाब)नई दिल्ली द्वारा सतपाल ब्रह्मचारी को समर्थन दिया गया है। हरियाणा के जींद में आयोजित एक सभा में श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष इंद्र मोहन गोस्वामी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता ने उन्हें सभा का समर्थन दिया और भावी जीत की शुभकामनाएं दी। सुधीर गुप्ता ने कहा कि सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में सतपाल ब्रह्मचारी की लहर चल रही है उनकी साफ सुथरी छवि का फायदा कांग्रेस को मिल रहा है।अखिल भारतीय वैश्य समाज के राष्ट्रीय नेता सुधीर कुमार गुप्ता और उत्तराखंड व्यापार मंडल के अध्यक्ष भगवत शरण अग्रवाल ने उन्हें अपना समर्थन दिया।