सट्टा पर्ची व नकदी सहित पकड़ा

Crime
Spread the love


अमरीश

हरिद्वार, 7 मार्च। सट्टे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए थाना कनखल की पुलिस टीम ने थाना अध्यक्ष कमल कुमार लुंठी के नेतृत्व में भगवतीपुरम जियोपोता में छापामारी कर एक सट्टा कारोबारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मांगेराम निवासी अजीतपुर के पास से सट्टा पर्ची व नकदी भी पुलिस ने बरामद की है। थाना अध्ययक्ष कमल कुमार लुंठी ने बताया कि आरोपी मांगेराम के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट व गुण्डा एक्ट के मुकद्मे दर्ज हैं। आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। पुलिस टीम में एसएसआई राजेंद्र सिंह रावत, कांस्टेबल रविंद्र तोमर व अमित चैधरी शामिल रहे।