राज्य मे 2490,जनपद मे 423 कोरोना पॉजिटिव

Uncategorized
Spread the love

तनवीर

शनिवार को कोरोना संक्रमण पर नजर डालें तो राज्य में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2490, रिकवरी 2320, 10 लोगों की मौत हुई। राज्य में एक्टिव केस की संख्या 30985 पहुंच चुकी है। राज्य भर से 28598 सैंपल जांच के लिए गये है।

जनपद पर नजर डालें तो 423 की पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। 1553 लोग होम आइसोलेशन में है। कुल एक्टिव केस की संख्या 1589 है। जनपद में एक एक्टिव कंटेनमेंट जोन है। जनपद से 7990 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

जनपद में सबसे अधिक पॉजिटिव व्यक्ति हरिद्वार अर्बन एवं रुड़की में 104, बहादराबाद में 70, भगवानपुर में 24, नारसन में 20, लक्सर में 9 खानपुर में 2, अन्य जिलों में पॉजिटिव की संख्या 90 दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को नियमों का पालन कराने की अपील कर रहा है। लेकिन कोरोना की रफ्तार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।