सौहार्द व एकता के साथ मनाएं ईद:-इरशाद अली

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक


हरिद्वार, 29 अप्रैल। भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान के जिला अध्यक्ष इरशाद अली ने कहा कि मिलजुल कर मोहब्बत से ईद का त्यौहार मनाएं। इरशाद अली ने कहा कि ईद पर्व खुशीयों का संदेश देता है। उत्तराखण्ड राज्य में अमनोचैन के साथ ईद पर्व को मनाया जाएगा। हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सौहार्द एकता का संदेश देते हुए ईद पर्व को एक दूसरे के साथ खुशीयों के साथ मनाते चले आ रहे हैं। इरशाद अली ने कहा कि ऐसे लोगों से सचेत रहना चा

हिए। जो लोग भेदभाव, जात धर्म की बात करते हैं। हमारे देश की संस्कृति में गंगा जमुनी तहजीब वर्षो से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि त्यौहार सभी धर्म समुदाय के संस्कृति को दर्शाने वाले पर्व होते हैं।

उन्होंने कहा कि ईद के मौके पर गरीब, असहाय, निर्धन परिवारों का भी विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। गरीब मिस्कीनों की मदद करते रहें। इंसानियत का पैगाम दें। ईद पर्व को हर्षोल्लास व एकता के साथ मनाएं।