गुण्डा एक्ट में 132 को किया तड़ीपार

Crime Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 15 अप्रैल। लोकसभा चुनाव आचार संहिता प्रभावी होने के बाद चुनाव को सकुशल और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए कार्यवाही करते हुए पुलिस ने गुण्डा एक्ट में 353 चालन करने के साथ 132 आरोपियों को तड़ीपार किया है। गैगस्टर एक्ट में 50 आरोपियों के खिलाफ 19 मुकद्मे दर्ज किए गए और 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चुनाव के दौरान नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 1,32,00000 रुपए कीमत की 24.88307 किलोग्राम स्मैक, चरस आदि बरामद की है। इसके अलावा करीब 66 लाख रुपए बाजार कीमत की 1109.74 लीटर शराब जब्त की गयी। अवैध हथियार रखने के संबंध में कार्रवाई करते हुए 30 तमंचे, 36 कारतूस, 1 बंदूक व 53 चाकू, खुखरी आदि जब्त करने के साथ 1,10,00000 रूपए की नकदी जब्त की गयी।