चुनाव सामने देख हिंदुओं को याद कर रही कांग्रेस-संजय सिंह

Uncategorized
Spread the love

गौरव रसिक


हरिद्वार, 22 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेसियों को हिंदुओं की याद आने लगी जबकि हकीकत यह है कि कांग्रेस ने सदैव हिंदुओं का विरोध ही किया है। आजादी के बाद लगातार 70 सालों तक देश पर राज करने वाली पार्टी ने कभी हिंदुओं के हित में कोई निर्णय नहीं लिया।

आज जब आरएसएस संगठन हिंदुओं को एकजुट करने में लगा है तो कांग्रेस आरएसएस को ही हिंदू विरोधी बताने में लगी है। लेकिन कांग्रेस पार्टी के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे।
गौरतलब है कि श्रवण नाथ नगर स्थित भाटिया भवन में आयोजित राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा ने आरएस को हिंदू विरोधी बताया और कहा कि संत समाज में आरएसएस के खिलाफ काफी आक्रोश है।

पंडित जगदीश शर्मा के बयान को लेकर विरोध जताते हुए संजय सिंह ने कहा कि हकीकत इसके विपरीत है। कांग्रेस पार्टी ने सदैव हिंदूओं के विरोध में कार्य किया है। आरएसएस दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। जो सदैव हिंदुओं के लिए कार्य करता चला आ रहा है। इतिहास गवाह है कि आजादी के बाद देश पर राज करने वाली कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में हिंदुओं को अपना हक पाने के लिए संघर्ष करना पड़ा है।

संजय सिंह ने कहा कि आरएसएस की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस पार्टी घबरा गई है। इसलिए अनर्गल बयानबाजी कर आरएसएस को बदनाम करने की साजिश कर रही है। कांग्रेस की सच्चाई पूरी दुनिया के सामने आ चुकी है। आरएसएस की बढ़ती ताकत उनके लिए परेशानी का सबब बन गई है। इसलिए आम जनमानस को भ्रमित करने का कार्य कर रही है। लेकिन जनता कांग्रेस के झांसे में आने वाली नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *