भारत विकास परिषद भेल शाखा ने किया दायित्व ग्रहण समारोह एवं कार्यशाला का आयोजन

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 17 जुलाई। भारत विकास परिषद भेल शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह एवं कार्यशाला का आयोजन चंद्राचार्य चौक के समीप एक होटल में किया गया। कार्यशाला में प्रांतीय अध्यक्षा मनीषा सिंघल ने विस्तार पूर्वक भारत विकास परिषद से संबंधित जानकारी दी। दायित्व ग्रहण समारोह के अंतर्गत प्रांतीय प्रचार प्रसार संयोजक ललितचंद्र पाण्डेय ने नए सदस्यों को शपथ दिलायी।

प्रांतीय संयोजक प्रसार प्रचार केपी सिंह ने पर्यावरण तथा प्रांत की नीतियों के बारे में जानकारी दी। शाखा अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने सभी से परिषद के नियमों का अनुपालन करते हुए अधिक से अधिक से पौधारोपण करने और क्षेत्र के एक विद्यालय में छोटे बच्चों की सुविधा के लिए पानी का कूलर डोनेट करने में सहयोगी की अपील की। जिस पर परिषद के सदस्य रवि कुमार गुप्ता ने 11000 रूपए का सहयोग करने की घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष के आह्वान पर शाखा के ग्यारह सदस्यों नरेश जैनर, आशुतोष शर्मा, केसी शर्मा, अनिल बवेजा, अनिल वर्मा, जगदीश लाल पाहवा, विजय कुमार सोनी, सतीश कुमार अरोड़ा, विशम्भर दयाल, विनोद गुप्ता एवं सुबोध शर्मा ने विकास मित्र बनने का निर्णय लिया। सभी का जोरदार तालियों से स्वागत किया गया।

प्रांतीय अध्यक्षा मनीषा सिंघल ने बताया कि अभी तक इतनी संख्या में एक दिन में विकास मित्र अन्य किसी शाखा में नहीं बने हैं। उन्होंने विकास मित्र बनाने और सदस्यों को प्रेरित करने में विशेष भूमिका निभाने वाले वैद्य एमआर शर्मा एवं नरेश जैनर सहित सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष आदर्श पाल तोमर, विजय कुमार सेठी, एनके शर्मा, विशम्भर दयाल, अनिल बवेजा, गजेंद्र प्रसाद रतुडी, आलोक गुप्ता, नीरव शर्मा, ओमप्रकाश पाहवा, विदेश गुप्ता, रविकुमार गुप्ता, डा.आशीष कुमार निषाद, जयशंकर, जगदीश लाल पाहवा, सुबोध शर्मा, विनोद गुप्ता, अनिल वर्मा, सतीश अरोड़ा, विजय सुशीला शर्मा, पुष्पा शर्मा, विपणन गुप्ता, शशि बवेजा, सुनीता शर्मा, सुरजीत शर्मा, राजकुमारी शर्मा, रेनू सिंह, मीना गुप्ता आदि शामिल रहे।

Leave a Reply