एस.जी.एफ.आई. जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पतंजलि गुरुकुलम की छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 17 अक्तूबर। पतंजलि गुरुकुलम् के छात्र-छात्राओं ने एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) जिला-स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। शिक्षा विभाग के तत्वावधन में रोशनाबाद स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन कथा 9 की आस्था ने अंडर-17 800 मीटर दौड़ में व मानसी ने जेवलिन थ्रो में रजत पदक जीता। कक्षा 10 की प्राचीन ने अंडर-17 शॉट पुट और डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किया। कथा 9 की गायत्री अंडर-17 डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक प्राप्त किया।

अंडर-17 1500 मीटर में पतंजलि गुरुकुलम की कक्षा 10 की निधि ने स्वर्ण पदक व कक्षा 8 की प्रभा ने रजत पदक प्राप्त किया। कक्षा 10 की अंशिका ने अंडर-17 100 मीटर और 200 मीटर में स्वर्ण पदक हासिल किया। कक्षा 10 की वंशिका ने अंडर-17 100 मीटर में रजत और अंडर-17 200 मीटर में कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-19 वर्ग में 10वी की प्रेरणा ने शॉट पुट में स्वर्ण और डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीता। अंडर-14 वर्ग में कक्षा 7 की शीतल ने शॉट पुट में स्वर्ण पदक और अपेक्षा ने रजत पदक हासिल किया। कक्षा 9 की साक्षी ( ने अंडर-14 600 मीटर में कांस्य पदक जीता।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-14 रिले रेस में कक्षा 7 की संध्या, कक्षा 9 की साक्षी, कक्षा 7 की शीतल और कक्षा 6 पूजा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-17 रिले रेस में कक्षा 10 की प्राची, अंशिका, कक्षा 8 की प्रभा और कक्षा 10 की वंशिका ने स्वर्ण पदक जीता। कक्षा 9 की मधुस्मिता ने अंडर -17 ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। कक्षा 8 की प्रभा ने अंडर-17 3000 मीटर में कांस्य पदक हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *