शहर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मनोनीत पार्षद कमल बृजवासी ने व्यापारियों नेताओं के साथ हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन व

Haridwar News
Spread the love

व्यापारी हितों की रक्षा व शहर की बेहतर सफाई व्यवस्था का करेंगे प्रयास : कमल बृजवासी

हरिद्वार, 04 अक्टूबर। व्यापारी हितों की रक्षा व शहर की बेहतर सफाई व्यवस्था हेतु सभी भाजपा पार्षद मिलजुल कर प्रयास करंेगे। यह विचार नव मनोनीत पार्षद कमल बृजवासी ने हरकी पैड़ी पर व्यापारी नेताओं के साथ गंगा पूजन व दुग्धाभिषेक के अवसर पर व्यक्त किये।
कमल बृजवासी ने कहा कि वह शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक व भाजपा संगठन के सदैव आभारी रहेंगे। उनका सम्मान हरिद्वार के सभी व्यापारियों का सम्मान है।
व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष सुरेश गुलाटी ने कहा कि मिलनसार व मृदुभाषी कमल बृजवासी की नगर निगम में पार्षद के रूप में नियुक्ति निश्चित रूप से जहां व्यापारियों का सम्मान है वहीं दूसरी ओर हरिद्वार शहर में भाजपा को नयी मजबूती प्रदान करेगी।
भाजपा पार्षद दल के उपनेता व शहर व्यापार मण्डल के संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति में समाज के सभी वर्गों व निष्ठावान कार्यकर्त्ताओं को अवसर प्रदान किया है। मनोनीत सभी 12 पार्षदों से भाजपा पार्षद दल को शक्ति प्राप्त होगी साथ ही जन समस्याओं के निराकरण में भी सहयोग मिलेगा।
व्यापार मण्डल के शहर महामंत्री प्रदीप कालरा व डॉ. संदीप कपूर ने कहा कि व्यापारी नेता कमल बृजवासी व किशन बजाज की नियुक्ति से साबित हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो व्यापारी साथियों को सम्मान देती है।
वरिष्ठ व्यापारी नेता कैलाश केशवानी ने कहा कि व्यापारी वर्ग प्रशासन व सभी राजनीतिक दलों को अपना सहयोग प्रदान करता है। अत्यन्त हर्ष का विषय है कि भाजपा शासन में शहर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष कमल बृजवासी को पार्षद मनोनीत कर सम्मान दिया गया है।
शहर व्यापार मण्डल के कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता व मां गंगा भागीरथी व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सूर्यकान्त शर्मा ने कहा कि कमल बृजवासी सदैव आम व्यापारी के सुख-दुःख में सहयोग करते हैं। उनकी नियुक्ति से हरिद्वार का व्यापारी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
भाजपा मण्डल महामंत्री राहुल शर्मा ने कहा कि भाजपा संगठन व सरकार ने ऊर्जावान कार्यकर्त्ताओं को नगर निगम में पार्षद मनोनीत कर पार्टी कार्यकर्त्ताओं व व्यापारी वर्ग में उत्साह का संचार कर दिया है।
इस अवसर पर नव मनोनीत पार्षद कमल बृजवासी ने विधि-विधान से गंगा पूजन कर व्यापारी नेताओं के साथ गंगाजी में दुग्धाभिषेक किया। इस मौके पर पार्षद विनित जौली, प्रदीप कालरा, राहुल शर्मा, अमित गुप्ता, सूर्यकान्त शर्मा, डॉ. संदीप कपूर, नागेश वर्मा, नीरज कपूर, दीपक गुप्ता, संजय अरोड़ा, राजन सेठ, गौरव सचदेवा, रवि चौहान, प्रशांत मेहता, अनुज गोयल, राजकुमार गुप्ता, प्रद्युम्न भगत, राजू बक्शी, सौरभ अग्रवाल, विशाल गोस्वामी, आदित्य झा, राजीव मनोचा, संगीत मदान, दीपक बक्शी, अनिल गुप्ता, अनुपम त्यागी, विशाल गुप्ता, सचिन शर्मा, संदीप गोस्वामी, विक्की आडवानी, आशु अरोड़ा, गौरव, नवीन अग्रवाल, मेहुल सिंघल, रूपेश शर्मा, पुलकित अरोड़ा, धीरज झा, आशु आहूजा समेत अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *