शक्तिमान प्रकरण में दोषमुक्त हुए अभिषेक गौड़

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

विनोद मिश्रा के नेतृत्व में किया स्वागत दी बधाई

न्यायपालिका का आभार जताया

हरिद्वार:-वर्ष 2016 से चल रहे शक्तिमान प्रकरण में न्यायालय से दोषमुक्त हुए भाजपा युवा नेता अभिषेक गौड़ का भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया। न्याय प्रक्रिया का भी आभार जताया।

विदित हो कि वर्ष 2016 में विधानसभा सत्र के दौरान मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस दौरान घुड़सवार पुलिस भी तैनात थी। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के बीच धक्का-मुक्की मे पुलिस विभाग के शक्तिमान घोड़े की टांग टूट गई थी। तत्कालीन मसूरी विधायक गणेश जोशी एवं हरिद्वार के युवा भाजपा नेता अभिषेक गौड़ को न्यायिक हिरासत में लिया गया था।

शक्तिमान की मौत के बाद मामला बढ़ गया था। उसी मामले में भाजपा के युवा नेता अभिषेक गौड को बड़ी राहत मिली, उन्हें दोषमुक्त किया गया। स्वागत के दौरान उज्जवल पंडित एवं किशन बजाज ने कहा कि न्याय प्रक्रिया पर पूरा भरोसा रखना चाहिए। लंबे समय के बाद ही लेकिन अभिषेक गौड़ को न्यायालय द्वारा दोषमुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। अभिषेक गौड हमेशा ही जनहित के मुद्दों को उठाते चले आ रहे हैं।

भाजपा की रीती नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में अपना योगदान देते हैं। समाजसेवी विनोद मिश्रा ने कहा कि 2016 में विधानसभा सत्र के दौरान विरोध प्रदर्शन करते समय शक्तिमान प्रकरण घटित हो गया था।अभिषेक गौड व्यवहार कुशल एवं पार्टी हित में अपना योगदान करते चले आ रहे हैं। उन्हें न्याय प्रक्रिया पर पूरा भरोसा था। मां गंगा के आशीर्वाद से न्यायालय ने उन्हें दोषमुक्त किया। विनोद मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अनावश्यक रूप से भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ षड्यंत्र करते हैं।

2016 में सत्ता में बैठी कांग्रेस पार्टी के नेता निशाना बनाकर भाजपा के कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रहे थे। लेकिन न्याय प्रक्रिया पर सभी को भरोसा रखना चाहिए। भाजपा के युवा नेता अभिषेक गौड ने कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से न्यायालय ने मुझे दोषमुक्त किया। उन्होंने कहां की कानून पर पूरा भरोसा रखना चाहिए, सच्चाई की हमेशा जीत होती है। धैर्य बनाए रखना चाहिए।। भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं का हमेशा ही सम्मान करती है प्रत्येक कार्यकर्ता सच्ची लगन से पार्टी की रीती नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में सहयोग प्रदान करते हैं। अभिषेक गौड ने कहा कि जनता से जुड़ी समस्याओं को हमेशा प्रमुखता से उठाया जाएगा। पुलिस के घोडे शक्तिमान के प्रति हमेशा मेरी संवेदना रहेंगी।

स्वागत करने वाले मे अनुराग खेवड़िया, अंकित पारीक, रोहित शुक्ला ,नमन भल्ला,राम प्रसाद गौड,किशन बजाज ,उज्जवल पंडित, विनोद मिश्रा ,गौरव मेहता, सनी पवार पुलकित कुकरेजा, करण पंडित, संजय शर्मा ,दीपक शर्मा ,आशीष पंत,अनुज गौड़,विकास कुमार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *