पतंजलि योगपीठ में मनाया गया शारदीय नवसस्येसष्टि एवं दीपावली महोत्सव

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

31 अक्टूबर। पतंजलि योगपीठ फेस 2 स्थित वृहद ऑडिटोरियम में बाबा रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण के द्वारा यज्ञ कर शारदीय नवसस्येसष्टि एवं दीपावली महोत्सव मनाया गया।
प्रकाश पर्व पर उन्होंने सभी देशवासियों के लिए उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर बाबा रामदेव ने सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परमात्मा सबके जीवन में सुख, समृद्धि व मंगल का आधान करें।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि प्रकाश पर्व पर नशा, व्यसन से दूर रहकर राष्ट्रसेवा में समर्पित होने का संकल्प लें।
आचार्य बालकृष्ण ने कहा दीपावली प्रकाश, उन्नति व मंगल का पर्व है। योग आयुर्वेद को अपनाकर अपने दुख, व्याधि, रोग, शोक से मुक्त हो निरोगी काया व स्वस्थ जीवन प्राप्त करें।
दीप पर्व पर पूरा पतंजलि परिसर दीपमालाओं से जगमगा गया।