शिव विहार विकास समिति की बैठक आयोजित

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


पार्क का निर्माण व अन्य समस्याओं का समाधान करने की मांग की
हरिद्वार, 1 फरवरी। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर की बैठक में कालोनी की समस्याओं को लेकर चर्चा की गयी। समिति के कार्यालय में आयोजित बैठक में मेयर तथा स्थानीय पार्षद द्वारा कालोनी में अभी तक पार्क का निर्माण न करायें जाने को लेकर नाराजगी प्रकट किया गया। समिति के संरक्षक डा.केपीएस चौहान ने कहा कि एक वर्ष पहले शिव विहार स्थित शिव मन्दिर में आयोजित मेयर के अभिनन्दन समारोह में पार्क का निर्माण कराने हेतू निवेदन करते हुए पार्षद पिंकी चौधरी तथा मेयर किरण जैसल को ज्ञापन पत्र दिया गया था।

कालोनी में एक सफाई कर्मी की व्यवस्था किये जाने की मांग भी की गयी थी। लेकिन एक वर्ष बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया। बैठक में जिला अधिकारी तथा कुम्भ मेला अधिकारी से श्री बालाजी घाट का निर्माण कराने, कालोनी के मुख्य सड़क का पुनर्निर्माण तथा विस्तारीकरण, आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग भी की गयी। बैठक में सतीश चौहान, अविनेश कौशिक, कविता गुप्ता, छोटेलाल शर्मा, डा.एसपी चमोली, एडवोकेट कुशलपाल सिंह चौहान, सतपाल सिंह दीवान, दीपक चौहान, विनीत चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *