विडियो:-विकसित भारत की दिशा में आगे ले जाने वाला साबित होगा बजट-मृदुल कौशिक

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 1 जनवरी। शहर व्यापार मंडल मध्य हरिद्वार के अध्यक्ष मृदुल कौशिक के संयोजन में व्यापारियों, शहर विधायक मदन कौशिक, जनप्रतिनिधियो ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट का सीधा प्रसारण देखा। बजट की सराहना करते हुए शहर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि पेश किया गया बजट देश के विकास का बजट है। बजट में युवा, महिला, किसान, श्रमिक, व्यापारी, शिक्षा स्वास्थ्य को लेकर हर क्षेत्र का ध्यान रखा गया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि हर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सर्वव्यापी बजट पेश किया गया है। यह बजट देश की उन्नति में मिल का पत्थर साबित होगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि आशा है कि इस बजट से व्यापारियों और आम नागरिकों को काफी सुविधा मिलेगी। देश को विकसित भारत की दिशा में आगे ले जाने में एक अहम कदम साबित होगा।

इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बलवीर उनियाल, जिला महामंत्री हीरा बिष्ट, संजीव कुमार, गौरव पंकज, हर्षित त्रिपाठी, जिला युवा मोर्चा अभिनव चौहान, आकाश चौहान, हिमांशु सैनी, पराग चाकलान, जगजीवन कुमार, सुरेंद्र अग्रवाल, राजन मेहता, राकेश नौडियाल, हैदर नकवी, पवन दवे, संदीप कौशिक, सुनील गुलाटी, अनूप सिंह सिद्धू, दीपक अग्रवाल, राजेश कश्यप, आदि व्यापारी उपस्थित रहे।