विडियो :-बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा

Crime
Spread the love

राजकुमार पाल

बीते दिनों शिवालिक नगर बंद मकान में हुई चोरी का कोतवाली रानीपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि शिवालिक नगर निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता पुत्र मूलचंद गुप्ता के द्वारा कोतवाली रानीपुर में शिकायत दर्ज करवाई गई थी, कि उनके बंद पड़े मकान मे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।

उन्होंने बताया कि कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करते हुए मामले में जांच पड़ताल शुरू की ।जिसके लिए कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा टीम का गठन किया गया और टीम के अथक प्रयासों तथा 150 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने के बाद अभियुक्तों की पहचान कर ली गई। अभियुक्त अमित पुत्र ब्रह्मपाल निवासी गली नंबर 6 सुमन नगर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार, शुभनीत पुत्र भगवतशरण निवासी गली नंबर 6 सुमन नगर थाना कोतवाली रानीपुर हरिद्वार को चोरी के माल के साथ सुमन नगर जाने वाले रास्ते पर डबल पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

खुलासे के दौरान यह भी जानकारी मिली की पकड़े गए अभियुक्तों में से अमित पुत्र ब्रह्मपाल पूर्व में भी चोरी के मुकदमे में जेल जा चुका है ।पकड़े गए अभियुक्तों में शुभनीत पुत्र भगवतशरण के आपराधिक इतिहास की जानकारी अभी जुटाई जा रही है। पकड़े गए अभियुक्तों पर वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।