शिवालिक नगर, भेल रानीपुर ब्लाॅक कांग्रेस कार्यकारिणी घोषित

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 29 मार्च। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी शिवालिक नगर, भेल रानीपुर के अध्यक्ष अमित नौटियाल ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए 20 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 18 उपाध्यक्ष, 13 महासचिव, 33 सचिव नियुक्त किए हैं। शिवालिक नगर कैंप कार्यालय पर कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान भेल श्रमिक नेता राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट होकर हरिद्वार लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह रावत के समर्थन में अभियान चलाते हुए कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों से जनता परेशान हैं। चुनाव में जिस प्रकार कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह रावत को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। उससे साफ है कि कांग्रेस हरिद्वार लोकसभा सीट भारी अंतर से जीतने जा रही है। ब्लाॅक अध्यक्ष अमित नौटियाल ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव कई मायनों में महत्वपूर्ण है। सभी एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए मैदान में डट जाएं। उन्होंने कहा कि जल्द ही बैठक का आयोजन कर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया जाएगा।

इस दौरान राजबीर सिंह चैहान, महेश प्रताप राणा, अमित नौटियाल, पीएल कपिल, बीएस तेजियान, कैलाश प्रधान, यशवंत सैनी, सीपी सिंह, रंजीत पांडे मोहन सिंह राणा, अमित अवस्थी, कैलाश प्रधान, यशवंत सैनी, सीपी सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *