शिवालिक नगर व्यापार मंडल ने बाजार में चलाया सेनेटाइजेशन अभियान

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 24 जुलाई। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शिवालिक नगर व्यापार मंडल द्वारा बाजारों में बड़े स्तर पर सेनेटाइजेशन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बाजार में सभी दुकानों को अन्दर और बाहर से सेनेटाइज कराया गया। अभियान का उद्घाटन रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने किया। आदेश चौहान ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए सतर्कता जरूरी है। सभी को नियमों का पालन करते हुए कोरोना का प्रसार रोकने में सरकार सहयोग करना चाहिए।

बाजार में दुकानों को सेनेटाइज कराने का शिवालिक नगर व्यापार मण्डल का प्रयास सराहनीय है। शिवालिक नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विभास सिन्हा ने बताया की सिडकुल की कई इंडस्ट्रीज में कोरोना पाॅजीटिव केस मिल रहे हैं। इसके मद्देनजर शिवालिक नगर में कोरोना के प्रति सतर्कता बहुत जरुरी है। कोरोना की चेन को तोडने को लिए सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य निमयों का पालन बेहद जरूरी है। इसके लिए बाजारों को सेनेटाइजेशन किया जाना जरुरी है। शिवालिकनगर नगर पालिका की व्यस्तता के कारण व्यापार मंडल ने स्वंय सेनेटाइजेशन कराने का फैसला किया। अभियान के तहत शिवालक नगर की सभी दुकानों को अंदर बाहर से सेनेटाइज किया गया।

इस अवसर पर शिवालिक नगर व्यापार मंडल के महामंत्री ऋषभ शर्मा, अशोक उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अमितोष त्यागी, उपाध्यक्ष समीर अग्रवाल, रवि वर्मा, विवेक गुप्ता, आजम सल्मानी, गौरव सेठी, हिमांशु माहेश्वरी, सेवेश गुप्ता, दिनेश, ब्रिजेश, सुमित पाल सिंह, प्रवीन तिवारी आदि व्यापारी मौजूद रहे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *