विडियो:-शिवालिक नगर व्यापार मण्डल ने किया ध्वजारोहण

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की 74 वीं वर्षगांठ पर प्रदेश व्यापार मंडल से संबद्ध शिवालिक नगर व्यापार मंडल की ओर से शिवालिक नगर चौक पर ध्वजारोहण किया गया। मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चैहान ने ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि वीर शहीदों के अनेकों बलिदानों के बाद हम आजादी की हवा में सांस ले पा रहे हैं।

शहीदों के लिए बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश की तरक्की में योगदान देना चाहिए। शिवालिक नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष विभास सिन्हा ने कहा कि देश के वीर शहीदों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर देश का आजादी दिलायी।

उन शहीदों के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने हमेशा ही देश हित में अपना जीवन समर्पित रखा। उन्होंने कहा कि व्यापारी इस समय मंदी की मार से जूझ रहा है। सरकार को इस समय व्यापारी को ब्याज मुक्त लोन देना चाहिए साथ ही पानी ओर बिजली के बिल माफ करने चाहिए।

इस अवसर पर रानीपुर विधानसभा व्यापार मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश भारद्वाज (फन्नी), कार्यक्रम संयोजक अमितोष त्यागी, महामंत्री ऋषभ शर्मा, अशोक उपाध्याय, रवि वर्मा, समीर अग्रवाल, विवेक गुप्ता, शिवेस गुप्ता, आजम सलमानी, मोहन चौधरी, सुनील चौधरी सहित शिवालिक नगर के सभी व्यापारी मौजूद रहे।