रंगदारी मांगने के आरोपी को सिम उपलब्ध कराने वाला दुकानदार गिरफ्तार

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 6 जुलाई। कारोबारी को फोन पर धमकी देकर बीस लाख की रंगदारी मांगने के आरोपी को गलत आईडी पर सिम बेचने वाले दुकानदार को भी ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि कारोबारी से रंगदारी मांगने के आरोपी दीपक चौहान ने पूछताछ में बताया था कि श्यामपुर कांगड़ी में दुकान चलाने वाले मोहित कश्यप ने उसे सिम उपलब्ध कराया था।

एसआई प्रवीण रावत की अगुवाई में पुलिस टीम ने फरार चल रहे मोहित कश्यप के श्यामपुर कांगड़ी स्थित आवास पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मोहित कश्यप ने बताया कि दीपक चौहान से उसकी दोस्ती थी। दीपक चौहान के कहने पर उसने किसी अन्य व्यक्ति की आईडी लगाकर उसे सिम उपलब्ध करा दिया। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी, एसआई प्रवीण रावत, कांस्टेबल राजेश शामिल रहे।