श्री चित्रगुप्त मंडल ने कुष्ठ रोगियों को प्रदान किए कपड़े व भोजन सामग्री

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


जरूरतमंदों की मदद से प्राप्त होती है ईश्वरीय कृपा-विभास सिन्हा
हरिद्वार, 10 जुलाई। श्री चित्रगुप्त मंडल द्वारा देवशयनी एकादशी के अवसर पर चंडी घाट स्थित चिदानंद कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों को कपडे, खाद्य सामग्री, बिस्कुट, आटा, दाल, चावल, चीनी, फल आदि वितरित किए गए। श्री चित्रगुप्त मंडल के अध्यक्ष विभास सिन्हा ने बताया कि संस्था की और से प्रतिवर्ष कुष्ठ रोगियों की सेवा के लिए योगदान किया जाता है। इसी क्रम में आश्रम में कपड़े, खाद्य सामग्री आदि प्रदान की गयी।

विभास सिन्हा ने कहाकि श्री चित्रगुप्त महाराज का संदेश है कि अपनी आय का कुछ हिस्सा जरूरतमंदों की मदद व सामाजिक सेवा के लिए निकालना चाहिए। इसका पालन करते हुए चित्रगुप्ता मंडल से जुड़े सभी लोग अपनी सार्मथ्य के अनुसार दान अवश्य करते हैं। उन्होंने कहा कि गरीब, जरूरतमंदो की सेवा करने से ईश्वरीय कृपा प्राप्त होती है। परिवार के संकट दूर होते हैं। सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसलिए सभी को जरूरतमंदों की मदद अवश्य करनी चाहिए।

इस अवसर पर अंकित श्रीवास्तव, डा.दीपेश चंद्र प्रसाद, प्रमोद श्रीवास्तव, विशाल सक्सेना, विपिन सक्सेना, अक्षत श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, ब्रिजेश कुलश्रेष्ठ, विनोद कुमार सक्सेना, ज्ञानेश सक्सेना ने कुष्ठ रोगियों की सेवा में सहयोग किया।