श्री कृष्ण जन्मोत्सव मंडल रेलवे रोड ने किया भगवान श्री कृष्ण की छठी का आयोजन

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 13 सितम्बर। श्री कृष्ण जन्मोत्सव मंडल रेलवे रोड द्वारा भगवान श्री कृष्ण की छठी का आयोजन किया गया। गरीबदासी आश्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों और सहयोगियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गरीबदासी आश्रम के महंत रविदेव शास्त्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए। इस प्रकार क्या आयोजनों से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति का ज्ञान होता है।

जन्मोत्सव मंडल के अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने कहा कि मंडल के इस कार्यक्रम कोए 98 वर्ष हो गए है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के 100 वर्ष पूर्ण होने पर जन्मोत्सव मंडल द्वारा एक भव्य और दिव्य कार्यक्रम का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाएगा। उपाध्यक्ष राजेंद्र भट्ट ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और कलाकारों को पुरस्कार वितरित करते हुए कहा कि जन्मोत्सव मंडल इस कार्यक्रम के साथ-साथ सामाजिक कार्यक्रमों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। कार्यक्रम का संचालन तरुण आहूजा और हिमांशु गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में संजीव अग्रवाल, देवेंद्र डूडेजा, नरेश अरोड़ा, लोकनाथ त्रिवेदी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, पार्षद राजीव भार्गव, पूर्व पार्षद रामेश्वर बड़ोदिया, पार्षद अनिरुद्ध भाटी, व्यापारी नेता सुरेश गुलाटी, विजय शर्मा, संजीव नायर, सुनील अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, पवन जैन, जुगल किशोर अरोड़ा, देवेंद्र गुप्ता, गुरदीप मिंटू, चंद्रशेखर, सूरजभान, बिल्ला, राजकुमार धीमान, मिंटू धीमान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में गरीबदासी आश्रम के संजय वर्मा, महंत हरिहरानंद, महंत दिनेश दास, महंत सुतीक्ष्ण आदि ने जन्मोत्सव मंडल के कार्यकर्ताओं को आशीर्वचन दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *