सांसद निशंक ने लिया श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज से आशीर्वाद

Haridwar News
Spread the love


धर्म सत्ता और राज सत्ता के सम्मिश्रवण भारत बनेगा विश्व गुरू-श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह
हरिद्वार, 28 अप्रैल। पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल पहुंचकर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज से आशीर्वाद लिया। अखाड़े के कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज एवं अखाड़े की एक्कड़ कला शाखा के महंत अमनदीप सिंह महाराज व अन्य संतों ने फूलमाला पहनाकर डा.रमेश पोखरियाल निशंक का स्वागत किया।

डा.निशंक को आशीर्वाद प्रदान करते हुए श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि धर्म सत्ता और राज सत्ता के सम्मिश्रण से ही भारत विश्व गुरू की पदवी पर आसीन होगा। उन्होंने कहा कि डा.निशंक का संत समाज के प्रति भक्ति भाव प्रशंसनीय है। डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति विश्व में अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि धर्म संस्कृति के संरक्षण में श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल का सदैव अहम योगदान रहा है।

कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि श्री महंत ज्ञानदेव सिंह महाराज के नेतृत्व में श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल धर्म के प्रचार प्रसार के साथ मानव सेवा में भी योगदान कर रहा है। इस अवसर पर महंत अमनदीप सिंह, महंत जसकरण सिंह, महंत खेम सिंह, महंत निर्भय सिंह, महंत बलवीर सिंह, महंत देवेंद्र सिंह, संत विष्णु सिंह, संत रवि सिंह, संत सहज सिंह आदि ने डा.रमेश पोखरियाल निशंक का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *