हर घर तिरंगा योजना से युवाओं में देश प्रेम की भावना जागृत होगी-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 14 अगस्त। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव अभियान के तहत लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के संयोजन में तिरंगा फहराया। इस दौरान अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत की आजादी में अनेक वीर महापुरुषों का योगदान रहा है।

हम सभी को स्वतंत्रता दिवस को बड़ी धूम-धाम के साथ मनाना चाहिए। हर घर तिरंगा योजना से देश के युवाओं मे देश और राष्ट्र के प्रति प्रेम भावना जागृत होगी। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह शुभकामना और बधाई के पात्र हैं। वीर युवाओं के कंधों पर देश टिका हुआ है और हम सभी को भारतवासी होने पर गर्व है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान करता है।

लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि साधु संतों के माध्यम से पूरे देश में तिरंगा अभियान को जो गति दी जा रही है। वह अवश्य ही नई मुहिम साबित होगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। संपूर्ण भारत वर्ष में हर घर तिरंगा योजना को लेकर जोश और उत्साह है। इस स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक भारतवासी के घर पर तिरंगा अवश्य फहरना चाहिए, यही हमारी कामना है। इस दौरान महंत सूर्य मोहनगिरी, महंत कृष्णापुरी, ओमकार जैन सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *