अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने किया गणेशोत्सव का शुभारंभ

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 31 अगस्त। कर्तव्य संस्था द्वारा श्रवणनाथ नगर स्थित भाटिया भवन में आयोजित आठवें गणपति महोत्सव का शुभारंभ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने किया। संस्था के पदाधिकारियों व श्रद्धालुओं ने श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज के सानिध्य में गणपति की मूर्ति की स्थापना की और पूजा अर्चना आरती कर विश्व कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि भगवान गणेश जन-जन के आराध्य हैं। विधि विधान से उनकी पूजा अर्चना करने से सभी दुख व कष्ट समाप्त हो जाते हैं। वह भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि कर्तव्य संस्था द्वारा प्रतिवर्ष दस दिनों तक धूमधाम से गणपति महोत्सव मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि कर्तव्य संस्था द्वारा लगातार आठ वर्षों से गणपति महोत्सव का आयोजन कर बहुत अच्छा किया जा रहा है। कर्तव्य संस्था के अध्यक्ष मनोज मंत्री ने बताया कि पूजा पंडाल में श्रद्धालु 10 दिन तक लगातार भगवान गणेश की आराधना करेंगे। 9 सितंबर को धूमधाम से शोभायात्रा निकालते हुए गंगा में भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जित की जायेगी।

इस दौरान स्वामी आलोक गिरि, मोतीराम गिरि, भाजपा नेता आशुतोष शर्मा, अरुण राघव, मनोज शर्मा, अरुण कुमार सक्सेना, उपेंद्र गिरी, विजय फौजी, आदित्य वर्थवाल, किशन वर्थवाल, राजकुमार शर्मा, देवेंद्र प्रजापति, सतवीर सिंह राठौर, प्रशांत प्रजापति, भूपेंद्र गिरी, ललित सचदेवा, पुरुषोत्तम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *