श्रीमहंत रविन्द्र पुरी ने रामायण एक्सप्रेस में साधुभेष में वेटरों पर जताई आपत्ति

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार।अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने राजधानी दिल्ली से संचालित ट्रैन रामायण एक्सप्रेस में वेटरों की भगवा रंग की पोशाक पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि रामायण एक्सप्रेस की वायरल वीडियो में साधु भेष में वेटर यात्रियों को भोजन-पानी वितरित कर रहे है। जो सन्त महात्माओं की गरिमा के विपरीत है।
पत्रकारों से बातचीत में श्रीमहंत रविन्द्र पूरी ने रेल मंत्रालय से तत्काल इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि साधु-संत भारतीय संस्क्रति की पहचान है। भगवा चोला सनातनियो का पूजनीय है। इसका इस तरह उपहास बर्दाश्त नही किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर चल रही वीडियो का संज्ञान लेते हुए श्रीमंत रविंद्र पुरी ने कहा की भारतीय धर्म,संस्कृति, परंपराओं के प्रतीक चिन्ह को इस तरह वेटर की भेष में प्रदर्शित करना भगवा परंपरा का अपमान है।
उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल से वार्ता कर वेटरों की ड्रेस तुरंत बदलवाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *