जीवन के सभी संताप दूर करते हैं भगवान भोलेनाथ-महंत रविपुरी

Dehradun News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 27 जुलाई। हनुमान घाट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत रविपुरी महाराज ने सावन की शिवरात्रि पर्व पर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक व जलाभिषेक कर लोक कल्याण की कामना की। हनुमान घाट पर स्थापित किए गए शिव मंदिर में संध्या से ब्रह्म मुर्हत तक चली विशेष पूजा अर्चना के दौरान महंत रविपुरी महाराज ने कहा कि शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना करने से मनुष्य के जीवन के सभी संताप समाप्त हो जाते हैं और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है।

उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ बड़े दयालु और कृपालु हैं, सावन माह में भगवान भोलेनाथ तीर्थ नगरी हरिद्वार में वास कर सृष्टि का संचालन करते हैं। इस अवसर पर अंकित पुरी, पुष्पेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।