श्रीराम मंदिर निर्माण के दान एकत्र किया

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक

हरिद्वार, 27 जनवरी। जगजीतपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए घर-घर जाकर धन संग्रह किया। जिसमें जगजीतपुर वार्डवासियों ने अपनी श्रद्धा से बढ़-चढ़कर मंदिर निर्माण हेतु दान दिया‌। जगजीतपुर पार्षद विकास कुमार व मनोज प्रालिया ने हिस्सा लिया और उन्होंने कहा है कि श्री राम हमारे आराध्या है। उनकी सेवा करना मुक्ति के मार्ग पर चलना है और मैं इसको अपना सच्चा शुद्ध कर्म मानता हूं।

शरीर मेरा भले ही थक जाए। परंतु आत्मिक संतुष्टि मुझे प्राप्त हो जाती है तथा भगवान श्रीराम ने हमें मर्यादा में रहकर जीना सिखाया है। जगजीतपुर निवासी कृष्णलाल प्रजापति ने कहा है कि भगवान श्रीराम के मंदिर के लिए राम भक्तों की टोली हमारे द्वार आयी मंदिर में दान देने के लिए हमें कहीं नहीं जाना पड़ा। हम बहुत ही खुश हैं कि हमारे सामने अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा है। लगभग 500 वर्षों के संघर्ष के बाद और लाखों राम भक्तों के बलिदान के बाद ये घड़ी आई है।

कमल प्रधान ने कहा कि सभी को राम मंदिर निर्माण में सहयोग करना चाहिए। सभी के सहयोग से भव्य व दिव्य राममंदिर बनेगा। इस दौरान प्रदीप कुमार, नीरज चंचल, जयसवाल, धर्मवीर, अनिल राणा, विकास, हरीश चंद्र पांडे, रमेश, पुराण सिंह रावत, संतोष भारद्वाज, विजयपाल सैनी, निलेश चैहान, रविंद्र कुमार, अमित कुमार, अक्षय कुमार, ऋषभ कुमार आदि उपस्थित थे।