उड़न दस्ते ने किया विद्यालयों का निरीक्षण

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 18 जून। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि द्वारा प्रो.डीसी गोस्वामी के नेतृत्व में गठित वाह्य उड़न दस्ते द्वारा राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला, एसएमजेएन कालेज, एचईसी ग्रुप आॅफ काॅलेज, रूबराज इन्स्टिट्यूट आॅफ एडवांड स्टडीज फेरूपुर आदि सहित जनपद के कई कालेजों में आयोजित मुख्य परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया। प्रो.डीसी गोस्वामी के नेतृत्व में वाह्य उड़न दस्ते के सदस्यों डा.राकेश कुमार जोशी एवं डा.आराधना सक्सेना ने विद्यालयों में परीक्षा से संबंधित रिकार्ड, प्रश्नपत्रों, स्ट्रांग रूम की व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों की स्थिति आदि का गहन निरीक्षण किया गया।