दुर्लभ प्रजाति के 16 कछुए बरामद, तस्कर फरार

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

श्यामपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो मोटर सवार से दुर्लभ प्रजाति के 16 जीवित कछुए बरामद किए हैं। श्यामपुर पुलिस बहार पीली पुल के पास चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान चिड़ियापुर से आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने उनका पीछा किया। मगर दोनों मोटरसाइकिल सवार अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर जंगलों में घुस गए।

पुलिस ने युवकों की मोटरसाइकिल की चेकिंग की तो उसमें एक बोरी के अंदर दुर्लभ प्रजाति के 16 कछुए बरामद किए। पुलिस द्वारा तत्काल इसकी सूचना हरिद्वार वन प्रभाग के श्यामपुर रेंज को दी गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने इन कछुओं को अपने कब्जे में ले लिया। जल्द ही कछुओं की जांच कर जंगल में छोड़ा जाएगा। फरार युवकों की तलाश पुलिस कर रही है।