स्मैक सहित गिरफ्तार किया

Crime Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 22 नवम्बर। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर स्मैक बरामद की है। कोतवाली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शराब व स्मैक आदि मादक पदार्थो की तस्करी पर अंकुश लगाए जाने के लिए रात्रि चेकिंग के दौरान नहर पटरी मार्ग पर रेगुलेटर पुल के पास आकाश त्यागी निवासी डोईवाला देहरादून को स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 5.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई सुनील रमोला, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह व रोहित शामिल रहे।