स्मैक सहित पकड़ा

Crime
Spread the love

राहत अंसारी
हरिद्वार, 3 मार्च। कनखल थाना अंतर्गत जगजीतपुर चौकी पुलिस ने स्मैक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 11 ग्राम स्मैक व इलेक्ट्राॅनिक तराजू भी बरामद हुई है। चैकी प्रभारी एसआई सतेंद्र नेगी ने बताया कि गश्त के दौरान जगजीतपुर स्थित पुराने शराब ठेके के पास से पंजनहेड़ी निवासी ऋषिपाल को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 11 ग्राम स्मैक व तराजू भी बरामद हुई है।

चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस व गुण्डा एक्ट के कई मुकद्मे दर्ज हैं। पूछताछ में उसने बताया है कि वह बरेली से स्मैक लाया है तथा छोटी छोटी पुड़िया बनाकर लोगों को बेचता है। पुलिस टीम में कनखल थाना अध्यक्ष कमल कुमार लंुठी, एसएसआई राजेंद्र सिंह रावत, जगजीतपुर चौकी प्रभारी सतेंद्र नेगी, कांस्टेबल हरेंद्र सिंह व जयपाल सिंह शामिल रहे।