स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 31 मार्च। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थो की तस्करी व बिक्री करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किए गए अरविंद उर्फ फड्डा पुत्र महेश गुप्ता निवासी झुग्गी झोंपड़ी रोड़ी बेलवाला के कब्जे से 10.28 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई यशवीर सिंह, कांस्टेबल बृजमोहन, गंभीर, कमल मेहरा शामिल रहे।