गांजे समेत तस्कर दबोचा

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 21 जून। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गांजे समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डबल पुल के पास से गिरफ्तार किए गए आरोपी तस्कर निखिल पुत्र रामू निवासी मौहल्ला रूदई निकट रऊजा अड्डा शाहजहांपुर यूपी के कब्जे से 1 किलो 160 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी एसएसआई नितिन चैहान, एसआई अमित नौटियाल, कांस्टेबल राजेंद्र रौतेला, कुंवर राणा शामिल रहे।