चरस समेत तस्कर दबोचा

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 28 जुलाई। थाना बहादराबाद पुलिस ने चरस समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा सल्फर मोड़ से गिरफ्तार किए गए आरोपी तस्कर शिवकुमार पुत्र राजाराम निवासी मूलदासपुर माजरा थाना बहादराबाद के कब्जे से 269.42 ग्राम चरस बरामद हुई। आारोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई जगमोहन सिंह, कांस्टेबल अंकित प्रजापति व बलवन्त सिंह शामिल रहे।