सपा नेता महंत शुभम गिरी ने की मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 8 अक्टूबर। सपा नेता महंत शुभम गिरी ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने मां गंगा और हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी भगवती माया देवी से मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि मां भगवती के आशीर्वाद से नेताजी मुलायम सिंह यादव जल्द स्वस्थ होंगे और कार्यकर्ताओं के बीच आकर पार्टी को अपना मार्गदर्शन पार्टी को देंगे

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हिंदी और संस्कृत के विकास लिए भी बहुत उल्लेखनीय कार्य किए हैं। हरिद्वार में कलेक्ट्रेट भवन, विकास भवन, जिला न्यायालय बनाने में मुलायम सिंह यादव को महत्वपूर्ण योगदान रहा है। महंत शुभम गिरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुखयमंत्री व केंद्र सरकार में मंत्री पद पर रहते हुए मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश व देश के विकास में भी विशेष योगदान दिया। उनके पदचिन्हों पर चलते सपा के वर्तमान अध्यक्ष समाजवादी नीतियों को आगे बढ़ा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *