सामाजिक कार्यो में योगदान के लिए हरकी पैड़ी चौकी इंचार्ज को सम्मानित किया

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका


हरिद्वार, 17 सितंबर। सामाजिक एवं मानवीय कार्यो में योगदान के लिये हर की पैड़ी चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन एवं अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासभा द्वारा सम्मानित किया गया। हरकी पैड़ी पर चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी को सम्मानित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन एवं अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मोहित नवानी ने कहा कि चौकी इंचार्ज अरविंद रतूड़ी ने पुलिस सेवा के साथ सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए कोरोना काल में आम जनमानस को राहत पहुंचाने में उल्लेखनीय योगदान किया।

हाल ही में उन्होंने मानवीय कर्तव्य निभाते हुए क्षेत्र में रहने वाली बुजुर्ग महिला के निधन पर अपने निजी खर्च से उनका अंतिम संस्कार कराया। उनके इस मानवीय सामाजिक योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। सभी को उनसे प्रेरणा लेकर समाज सेवा में योगदान देना चाहिए। पुलिसकर्मी राजेश रावत, मुकेश डीमरी,रवि पंत का योगदान भी समाज सेवा मे रहता है।

इस दौरान संगठन की राष्ट्रीय महासचिव मंनि बंसल, जितेंद्र मिश्रा, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष शुभम खवेडिया, जिला अध्यक्ष सपना सिंह, जिला महासचिव सरिता मिश्रा, शहर महासचिव सचिन पालीवाल, ज्वालापुर मण्डल महामंत्री प्रिया शर्मा आदि मौजूद रहे।