एसपी सिटी ने किया ज्वालापुर कोतवाली का निरीक्षण

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 14 फरवरी। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने कोतवाली ज्वालापुर का वार्षिक निरीक्षण किया। सेरेमोनियल गार्द से सलामी लेने के पश्चात थाना भवन का निरीक्षण करते हुए एसपी सिटी ने कर्मचारी बैरक, कार्यालय एवं शस्त्रों की साफ-सफाई व रखरखाव के निर्देश दिए। इसके पश्चात मालखाना में माल की मौजूदा स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए लंबित माल एवं वाहनों के निस्तारण के लिए जरुरी निर्देश दिए। आदतन अपराधियों के विरुद्ध की जा रही निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा करते हुए एसपी सिटी ने आगामी चुनाव के दृष्टिगत निरोधात्मक कार्यवाही में और तेजी लाने तथा शस्त्र लाइसेंस की सूची अपडेट कर उन्हे समय से जमा करवाने के लिए एसएचओ एवं उपनिरीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए।