समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म दिन

Politics
Spread the love

तनवीर


अखिलेश यादव के नेतृत्व में सभी वर्गो को साथ लेकर चल रही है सपा-आशीष यादव
हरिद्वार, 1 जुलाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्म दिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव आशीष यादव के नेतृत्व में प्रेमनगर घाट के सामने कांवड़ पटरी मार्ग पर पौधारोपण किया एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्म दिन की बधाई दी। इस अवसर पर आशीष यादव ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ऊर्जावान युवा नेता हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के दौरान उन्होंने प्रदेश का जो चहुंमुखी विकास किया।

उसे आज भी यूपी की जनता याद करती है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर चल रही है। उत्तराखण्ड में सपा कार्यकर्ता पार्टी की रीति नीतियों को प्रचारित प्रसारित करने में योगदान कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विकासवादी विचारधारा को अपनाते हुए सपा कार्यकर्ता राज्य के विकास में हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई कम करने और युवाओं को रोजगार देने जैसे अपने किसी भी वादे को पूरा करने में नाकाम रही है। स्थानीय युवाओं को औद्योगिक क्षेत्र में भी रोजगार नहीं मिल रहा है।

बेरोजगारी निरंतर बढ़ रही है। इस अवसर पर राजन, आदेश उपाध्याय, शिवकुमार कश्यप, मनोज कुमार, दिनेश, मौसम अली, गुलजार मलिक, प्रिंस यादव, रामशंकर यादव आदि ने भी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दीघार्यू की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *