सपा के हरिद्वार लोकसभा प्रभारी किरणपाल कश्यप ने चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से की मंत्रणा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 1 अक्तूबर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं हरिद्वार लोकसभा प्रभारी किरणपाल कश्यप का ज्वालापुर स्थित जटवाड़ा पुल जिला कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के संयोजक जिला अध्यक्ष साजिद अंसारी एवं महानगर अध्यक्ष लवदत्ता ने सपा कार्यकर्ताओं की कार्यशैली को प्रभारी के समक्ष रखा। राष्ट्रीय सचिव एवं हरिद्वार लोकसभा प्रभारी किरणपाल कश्यप ने सपा कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।

बूथ कमेटियों को मजबूती से काम करने की सलाह दी। किरणपाल कश्यप ने कहा कि सपा सभी वर्गो को साथ लेकर काम करती है। उन्होंने कहा कि सपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसमस्याओं के निराकरण में अपना सहयोग प्रदान करे। नगर निकाय चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत पर ही निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि सपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। युवा वर्ग सपा की रीति नीतियों को पसंद कर रहा है। लोकसभा चुनाव में पार्टी दमखम के साथ चुनाव में उतरेगी। जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी एवं महानगर अध्यक्ष लवदत्ता ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन मजबूत है।

प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की जनविरोधी नीतियों को खुलकर विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई से जनता त्रस्त है। तीसरे विकल्प के रूप में सपा की और उत्तराखंड की जनता देख रही है। हरिद्वार लोकसभा प्रभारी किरणपाल कश्यप के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ा जाएगा। इस अवसर पर मांगेराम, पिंटू अग्रवाल, लव गुप्ता, शमशेर, मास्टर अंसार, गुलशेर, भारत कश्यप, नरेंद्र कश्यप, जयराम सैनी, सतपाल कश्यप, साहब सिंह सैनी, जयराम सैनी, विजयपाल देव आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *