तनवीर
हरिद्वार, 11 दिसम्बर। ज्वालापुर के मौहल्ला कड़च्छ से अपहृत आठ माह के बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बच्चे को हरिद्वार नगर कोतवाली अंतर्गत सप्त़ऋषि से बरामद किया गया है। मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को भी हिरासत में लिया है। महिलाओं ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि किसी संजय नाम के व्यक्ति ने उन्हें बच्चा दिया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा पुलिस द्वारा किया जाएगा।
शनिवार की सवेरे ज्वालापुर के मौहल्ला कड़च्छ में रहने वाले रविन्द्र कुमार का छह माह का पुत्र शंशांक रहस्मय परिस्थितियों में गायब हो गया था। बच्चे के गायब होने के बाद से जांच पड़ताल में जुटी पुलिस ने आखिरकार 24 घंटे के अंदर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे की सकुशल बरामदगी होने पर जहां उसके माता पिता को सुकुन मिला है। वहीं पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।
आठ माह के दूधमूंहे बच्चे के घर से गायब होने जाने के मामले पर पूरे शहर की निगाह लगी हुई थी। सभी लोग बच्चे के सकुशल मिल जाने की दुआ कर रहे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए बच्चे की बरामदगी के लिए सख्त निदेश जारी किए थें आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लायी और बच्चा सकुशल बरामद हो गया।
पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कांग्रेस नेता सुनील अरोड़ा, तीर्थपाल रवि व भाजपा नेता राज्य अनूसूचित आयोग के सदस्य श्यामल प्रधान ने कहा कि पुलिस कप्तान अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे में बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। जिससे सभी को राहत मिली है। एसएपी अजय सिंह अपराधियों पर नकेल लगाने में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। ज्वालापुर वासी पुलिस की कार्यशैली से काफी हर्षित हैं।