एसएसपी ने किया सड़क दुर्घटना में घायल का उपचार

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 13 अगस्त। एसएसपी अजय सिंह ने चिकित्सक की भूमिका निभाते हुए सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति का स्वयं उपचार किया। रविवार को दूधाधारी चैक भूपतवाला के निकट गौरव गौतम निवासी गंगा विहार, भूपतवाला की मोटरसाइकिल अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे वह घायल हो गया।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे एसएसपी अजय सिंह ने अपनी गाड़ी रूकवायी और गाड़ी में रखे फस्र्ट एड बाॅक्स से स्वयं घायल को प्राथमिक चिकित्सा देते हुए उसके हाथ पर दवा व बैंडेज लगायी। घायल व्यक्ति व आसपास मौजूद लोगों ने एसएसपी की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया।