अधिकारियों के साथ सड़कों पर उतरे एसएसपी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 25 जून। रविवार को मूसलाधार बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह ने एसपी क्राइम रेखा यादव, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह समेत तमाम पुलिस अधिकारियों के साथ भगत सिंह चैक, रानीपुर मोड़, बैरागी कैंप, आनंदवन, अलकनंदा कट, सीसीआर के आसपास क्षेत्र का निरीक्षण कर संबंधित क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था एवं जलभराव से ट्रैफिक संचालन की गति में कमी को देखते हुए पानी की निकासी हेतु संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने समेत हरिद्वार आए यात्रियों की सहायता हेतु अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।