विडियो:-लंबी बीमारी के बाद अश्व ‘शालू’ का निधन, पुलिस परिवार ने नम आंखों से दी विदाई

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार। घुड़सवार पुलिस लाइन में तैनात मादा अश्व ‘शालू’ का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 15 वर्ष 6 माह की उम्र में शालू ने शुक्रवार तड़के अंतिम सांस ली। उसके निधन से पुलिस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। बैरागी कैंप स्थित घोड़ा पुलिस लाइन में पूरे सम्मान के साथ शालू का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें एसएसपी नवनीत सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। इस दौरान पुलिसकर्मी भावुक नजर आए।

बताया गया कि शालू पिछले काफी समय से पैर की गंभीर बीमारी ‘क्विटर’ (Quitor) से पीड़ित थी और उसका उपचार चल रहा था। वर्ष 2016 से हरिद्वार जनपद में तैनात शालू ने करीब 10 वर्षों तक पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दीं। शांत स्वभाव और भरोसेमंद साथी के रूप में पहचान रखने वाली शालू ने कुंभ मेला, कांवड़ मेला, स्नान ड्यूटी, शांति व्यवस्था ड्यूटी और राज्य स्थापना दिवस रैतिक परेड सहित कई महत्वपूर्ण आयोजनों में अहम भूमिका निभाई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शालू अपने अनुशासन और कार्यकुशलता के कारण घुड़सवार पुलिस लाइन की विशेष पहचान बन चुकी थी। उसके निधन से पुलिस विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। पुलिस परिवार ने नम आंखों से अपनी प्रिय साथी को अंतिम विदाई दी।

Leave a Reply